फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anarchists broke Ambedkar statue, tension

अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, तनाव

Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Anarchists broke Ambedkar statue, tension
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात माहौल खराब करने के मकसद से अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ डाली। सुबह होने पर इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग उग्र हो गए और हंगामा, नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाकर लोगों को आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

नई प्रतिमा और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कोतवाली देहात इलाके के सलेमपुर गांव में पंचायत भवन के पास भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा है। शुक्रवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। सुबह होने पर प्रतिमा खंडित मिली और जमीन पड़ी थी। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना के विरोध में हंगामा, प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

लोगों को उग्र देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एएसपी साउथ एनपी सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ सिटी पीयूष सिंह, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर, रामकोट, महोली, मछरेहटा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से गुस्साए लोग मौके पर ही धरने पर बैठ गए, इसमें गांव की काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष थे। गुस्साए लोग घटना करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने मौके पर नई प्रतिमा मंगवाकर उसे लगवा दिया। इसके बाद माहौल को खराब करने वालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, इससे लोग शांत हो गए। घटना को लेकर गांव के ही सुभाष चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। नई प्रतिमा लग गई है। माहौल शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed