फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ananya and Janhvi emerge victorious in painting

Sitapur News: चित्रकला में अनन्या व जान्हवी ने मारी बाजी

Mon, 26 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 26 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ananya and Janhvi emerge victorious in painting
सीतापुर। राष्ट्रीय सेवा परिषद की ओर से शहर के बड़ा डाकखाना के निकट अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के करीब 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में अनन्या राजपूत और जान्हवी शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा पांच से आठ) में विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान और परोपकार विषय पर चित्र बनाने थे।
वहीं, सीनियर वर्ग (कक्षा नौ से 12) में पर्यावरण प्रदूषण, यातायात एवं परिवहन जागरूकता और नशा मुक्ति जैसे विषय निर्धारित किए गए थे। प्रतिभागियों ने आकर्षक चित्रों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ चित्रकला शिक्षक ब्रजेश गुप्ता ने निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक अशोक प्रजापति ने किया। जूनियर वर्ग में स्टडी वेल पब्लिक स्कूल की अनन्या राजपूत ने प्रथम, हिंदू कन्या पाठशाला की कल्पना प्रसाद ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की अंशिका गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज की जान्हवी शुक्ला प्रथम, गुरु नानक एजुकेशन इंस्टीट्यूट की वसुंधरा द्वितीय और पंडित तेजराम सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मुस्कान रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं। विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रतीक्षा सिंह और अग्रवाल पब्लिक स्कूल की विधि सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय, राष्ट्रीय महासचिव शिव बालक त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed