{"_id":"6a0ca657061cc9eb0503b65d","slug":"amrit-was-awarded-the-title-of-strongman-and-prachi-was-awarded-the-title-of-strong-woman-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156328-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अमृत को स्ट्रांगमैन व प्राची को स्ट्रांग वूमेन का मिला खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अमृत को स्ट्रांगमैन व प्राची को स्ट्रांग वूमेन का मिला खिताब
Tue, 19 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ स्ट्रांगमैन ऑफ सीनियर पॉवरलिफ्टिंग में बॉडी लाइन जिम के अम्बुज वर्मा। संवाद
सीतापुर। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें परफेक्ट हेल्थ क्लब की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सीतापुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन व महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता में परफेक्ट हेल्थ क्लब की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करके चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। द जिम मसल फैक्टरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, टायटन फिटनेस क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में स्ट्रांगमैन ऑफ जूनियर पावरलिफ्टिंग में परफेक्ट हेल्थ क्लब के अमृत सिंह, स्ट्रांगमैन ऑफ सीनियर पावरलिफ्टिंग में बॉडी लाइन जिम के अंबुज वर्मा, बेस्ट लिफ्टर ओपेन बेंचप्रेस में टायटन फिटनेस क्लब के आकाश कुमार, बेस्ट लिफ्टर ओपेन डेडलिफ्ट में द जिम मसल फैक्टरी के हरमन सिंह विजयी रहे। महिला वर्ग में स्ट्रांग वूमेन ऑफ ओपेन पावरलिफ्टिंग और बेस्ट लिफ्टर ओपेन बेंचप्रेस में द जिम मसल फैक्टरी की प्राची पटेल का दबदबा रहा। बेस्ट लिफ्टर ओपेन डेडलिफ्ट में टायटन फिटनेस क्लब की दीपांशी भास्कर विजयी रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का समापन सहगल डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रबंधक डॉ. तरुण सहगल व भारतीय पावरलिफ्टिंग संघ के संयुक्त सचिव राहुल शुक्ल ने पुरस्कार वितरण के साथ किया।