फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Also pass exams for promotion to Master

तरक्की के लिए गुरुजी भी गुजरेंगे इम्तिहान से

Tue, 04 Aug 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 04 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

अब नौनिहालों के साथ गुरुजी को भी परीक्षा की कसौटी पर खरा उतरना होगा। जिसके जरिए उनको अपनी कार्यकुशलता प्रदर्शित करनी होगी। अन्यथा गुणवत्ता विहीन स्कूल पर लाल निशान लगा दिया जाएगा। जो गुरुजी की सर्विस बुक पर बैड इंट्री के लिए पर्याप्त होगा।

विज्ञापन


इससे उनके पदोन्नति सहित अन्य भत्तों पर असर पड़ेगा। यह कवायद शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शुरू की जा रही है। इसकी रिपोर्टिंग शासन स्तर पर की जाएगी। इस संबंध में शासन ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों का समुचित विकास हो सकेे। इसके लिए शासन की तरफ से उनको निशुल्क किताबें, यूनीफॉर्म, भोजन सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। फिर भी शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर शिक्षक खराब गुणवत्ता का ठीकरा बच्चों की लापरवाही व शासन की नीतियों पर फोड़ देते हैं। इससे बच्चों का विकास नहीं हो पा रहा है। चालू शैक्षिक सत्र गुणवत्ता उन्नयन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष गुणवत्ता बढ़ाने के तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशक ने परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए विद्यालयों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। अब गुरुजी को पूरी तन्मयता के साथ स्कूल आकर पढ़ाना होगा।

शिक्षा के उच्चाधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के समय विद्यालय का वातावरण, बच्चों का ड्रेस मेंटीनेंस , कॉपी किताबों के रख-रखाव के अलावा विद्यार्थी के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जाएगा। इनमें किसी भी मानक का अनुकूल परिणाम न मिलने पर संबंधित शिक्षक पर गाज गिरनी तय है।


निरीक्षण में शिक्षाधिकारी द्वारा ए, बी व सी ग्रेड दिया जाएगा। इसके आधार पर ही शिक्षकों के प्रमोशन व अन्य भत्ते निर्भर होंगे। जांच के बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे। वहीं से रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed