फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Allegation of worms in MDM's diary

Sitapur News: एमडीएम की तहरी में कीड़े निकलने का आरोप

Fri, 08 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of worms in MDM's diary
तहरी में निकला कीड़ा।
लहरपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो मेें एमडीएम में बनी तहरी में कीड़े होने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट तारनपुर का बताया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में परिषदीय स्कूल के बच्चे मध्याह्न भोजन में दी गई तहरी को घटिया क्वालिटी का बता रहे हैं। बच्चे तहरी में कीड़े निकलने का आरोप भी लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

यह वायरल वीडियो लहरपुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट तारनपुर का बताया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसरुल्ला खान से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल नंबर पर कॉल की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। लहरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने बताया कि उन्हें इससे संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed