फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Allegation of harassment for dowry, case registered

Sitapur News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 05:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 01 Jan 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Allegation of harassment for dowry, case registered
लहरपुर (संवाद)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। जब इसका विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के अमौरा बेनी रामा गांव निवासी नसरीन बानो ने पुलिस को ससुरालीजनों के विरुद्ध एक शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के तौकीर संग हुई थी। ससुरालीजन शादी में दिये गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह एक मोटरसाइकिल व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति तौकीर ने सास जरीना, जेठानी हसीबुन व छोटे पुत्र वाजिद संग मिलकर गालियां दीं। आरोप है कि ससुरालीजनों ने गालियां देने के साथ लात-घूसों व डंडों से मारा पीटा। सभी ने घर से भाग जाने और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed