{"_id":"65e4cfb051c92b4c8b07beb8","slug":"all-diseases-go-away-by-doing-yoga-sitapur-news-c-102-1-slko1037-110768-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: योग करने से दूर हो जाती हैं तमाम बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: योग करने से दूर हो जाती हैं तमाम बीमारियां
Mon, 04 Mar 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि के तत्वावधान में रविवार को प्रेमनगर स्थित आरएसएस कार्यालय में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी रामदेव के शिष्य स्वामी अभिषेक देव की अध्यक्षता में योग क्रियाएं कराई गईं।
शौर्य चक्र से सम्मानित प्रवीण कुमार तेवतिया मार्कोस कमांडो नौसेना ने रोगानुसार योग क्रियाएं कराई। तेवतिया ने सांसों के साथ इंटीग्रेटेड योग अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि 26/11 हमले के दौरान रेस्क्यू करते समय फेफड़ों में गोली लग गई थी। उस समय योग करके स्वस्थ होने में काफी मदद मिली।
उन्होंने पतंजलि योगपीठ के साथ जुड़कर बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं को योग से स्वास्थ्य रक्षा का मंत्र दिया। 200 से अधिक योग साधकों ने जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, भुजंगासन, स्टेटिक, डायनेमिक, कैलिसथेनिक, कार्डियो व इंटीग्रेटेड योग का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला प्रभारी नीरज वर्मा, युवा प्रभारी रामसनेही, अवनीश चित्तौड़िया, आकाश अग्रवाल, मनोज, पुष्कर जानी, अतुल तिवारी, संदीप सिंह, अनीता वर्मा, सुनीता, आदित्य कुमार व श्याम नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।