फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Alert did not come on phone due to earthquake

Sitapur News: भूकंप के लगे झटके पर फोन पर नहीं आया अलर्ट

Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Alert did not come on phone due to earthquake
सीतापुर। जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे घबराएं लोग अपने घरों से बाहर निकले आये। किसी के पंखे हिले तो किसी ने खिड़कियां हिलने की बात कही। लेकिन जिस मैसेज की उम्मीद थी। वह एलर्ट मैसेज नहीं आया.... जब सबकुछ सामान्य हुआ तो लोगों के बीच यह चर्चा आम हो गई कि अधिकांश फोन में वह मैसेज क्यों नहीं आया।
विज्ञापन

जिले में 10 अक्तूबर को अचानक लोगों के पास दिन में मैसेज आने शुरू हो गए थे। अचानक ही लोगों के फोन कंपन करने लगे थे। एक बीप की आवाज सुनकर लोग डर गए थे कि उनका मोबाइल कहीं हैंग तो नहीं हो गया। लेकिन बाद में मैसेज पढ़कर लोगों को संतोष हुआ। जिसमें लिखा था कि यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से सेल ब्राॅडकास्टिंग सिस्टम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है। मैसेज के जरिए लोगों को बताया गया था कि अगर कोई आपात स्थिति आती है तो आपको पहले ही संदेश मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शहर को मोहल्ला बट्सगंज निवासी जतन सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर किसी तरह को कोई अलर्ट नहीं आया। उनको तब जानकारी हुई जब घर में रखी चीजें हिलने लगीं। फिर उनका परिवार घर से बाहर निकला। वहीं के निवासी नदीम ने बताया कि पहले तो उनको समझ ही नहीं आया कि अचानक यह क्या हो गया। अचानक वह डर के मारे भागे तो अन्य लोगों के जरिए पता चला कि भूकंप के झटके महसूस किए गए है। लेकिन मोबाइल पर ऐसा कोई अलर्ट नहीं आया। पूरे मोहल्ले में सिर्फ एक युवक के पास ही मैसेज आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed