{"_id":"640cc88e3b49024d280d2fe4","slug":"akhilesh-will-re-induct-rampal-yadav-into-sp-sitapur-news-c-13-1-123338-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रामपाल यादव को सपा में फिर शामिल कराएंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रामपाल यादव को सपा में फिर शामिल कराएंगे अखिलेश
Sat, 11 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोखराकलां आएंगे। यहां वे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मददेनजर अपनों को साधने में जुटी सपा आयोजन के जरिए न सिर्फ जिले में ताकत दिखाएगी बल्कि दिग्गजों की घर वापसी भी कराएगी। बिसवां के पूर्व विधायक रामपाल यादव रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सपा में शामिल होंगे। जनपद में समाजवादी दिग्गज रहे महेंद्र सिंह वर्मा की पुण्यतिथि रविवार को है। महेंद्र वर्मा के छोटे भाई नरेंद्र सिंह वर्मा कई बार विधायक और एक बार मंत्री भी रह चुके है। महेंद्र वर्मा की पत्नी विजया वर्मा भी पिछले कुछ समय से सामाजिक व राजनीतिक रूप से सक्रिय है। इस सक्रियता को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक उलटफेर की संभावनाओं के बीच पूर्व विधायक रामपाल यादव ने घर वापसी की तैयारी कर ली है। अमर उजाला से बातचीत में रामपाल यादव ने कहा कि वह रविवार को सपा में शामिल होंगे। रामपाल यादव वर्ष 2002 और 2012 के विधानसभा चुनावों में बिसवां से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उनकी पत्नी शांति यादव 2021 में हुए पंचायत चुनाव में बिसवां की ब्लॉक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनी गई थी।
फिलहाल रविवार को शांति सपा में शामिल नहीं हो रही है। रामपाल यादव का पुत्र जितेंद्र यादव जिला पंचायत का अध्यक्ष रह चुका है। रामपाल यादव ने बताया कि अभी वह सपा में शामिल होंगे और बाद में बिसवां में कार्यक्रम आयोजित कर अपने समर्थकों व करीबियों को सपा की सदस्यता दिलाएंगे।