{"_id":"615f35f48ebc3eeb5c626b72","slug":"akhilesh-left-the-toll-after-greeting-the-spies-sitapur-news-lko599093550","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों का अभिवादन कर टोल से निकल गए अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों का अभिवादन कर टोल से निकल गए अखिलेश
विज्ञापन
सीतापुर में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लखनऊ से गुरुवार को सीतापुर के रास्ते लखीमपुर जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर उनका स्वागत करने के लिए सपा के नेता और कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर खड़े थे। दोपहर के समय अखिलेश यादव कार से टोल प्लाजा पर पहुंचे। सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं को देखकर कार का शीशा डाउन कर हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फिर से लखीमपुर की ओर चले गए।
टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी नहीं रुकी। उनके स्वागत के लिए टोल प्लाजा पर पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, निर्मल वर्मा, एलियास अंसारी, राकेश जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिधौली से सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत भी लखीमपुर जाने के लिए खैराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां से उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया।
लखीमपुर में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद अखिलेश यादव रात को लखनऊ चले गए। इस दौरान जिला मुख्यालय से होकर गुजरते समय अखिलेश यादव ने कुछ नेताओं से भी मुलाकात की।