फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After raining, weather is cool

बारिश से लुढ़का पारा

Tue, 05 Jul 2016 12:04 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 05 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
After raining, weather is cool
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना - फोटो : अमर उजाला

शहर में सोमवार शाम बारिश हुई। जिले के कई इलाकों में भी रिमझिम फुहारें गिरीं, जिसके बाद उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम का मिजाज सोमवार को हर पहर बदलता रहा। सुबह बदली रही फिर दोपहर तक धूप-छांव का खेल चला। दोपहर बाद बारिश हुई।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के मुकाबले पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़ककर 31 पर जा पहुंचा। सोमवार सुबह आसमान को बादलों ने घेरे रखा। बारिश की उम्मीदें उस वक्त दम तोड़ने लगीं, जब दस बजे के करीब आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन


हालांकि, दोपहर तक धूप-छांव में जद्दोजहद होती रही। दोपहर 1.56 बजे आसमान में फिर से काली घटाएं घिर आईं। बादलों से रिमझिम फुहारें गिरने लगीं। शहर में शाम करीब छह बजे बादल झूम कर बरसे। बारिश ने लोगों को भिगो दिया। जिले के तमाम हिस्सें में हल्की बारिश व रुक-रुककर फुहारें गिरने का दौर करीब शाम तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश व फुहारों ने मौसम सुहाना कर दिया। रविवार के मुकाबले पारा एक डिग्री लुढ़क गया। ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश की आस लगाए लोगों को मायूसी हाथ लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed