{"_id":"577aa7c84f1c1b96187f9a03","slug":"after-raining-weather-is-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लुढ़का पारा
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार शाम बारिश हुई। जिले के कई इलाकों में भी रिमझिम फुहारें गिरीं, जिसके बाद उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम का मिजाज सोमवार को हर पहर बदलता रहा। सुबह बदली रही फिर दोपहर तक धूप-छांव का खेल चला। दोपहर बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे के मुकाबले पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़ककर 31 पर जा पहुंचा। सोमवार सुबह आसमान को बादलों ने घेरे रखा। बारिश की उम्मीदें उस वक्त दम तोड़ने लगीं, जब दस बजे के करीब आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई।
विज्ञापन
हालांकि, दोपहर तक धूप-छांव में जद्दोजहद होती रही। दोपहर 1.56 बजे आसमान में फिर से काली घटाएं घिर आईं। बादलों से रिमझिम फुहारें गिरने लगीं। शहर में शाम करीब छह बजे बादल झूम कर बरसे। बारिश ने लोगों को भिगो दिया। जिले के तमाम हिस्सें में हल्की बारिश व रुक-रुककर फुहारें गिरने का दौर करीब शाम तक चला।
विज्ञापन
बारिश व फुहारों ने मौसम सुहाना कर दिया। रविवार के मुकाबले पारा एक डिग्री लुढ़क गया। ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश की आस लगाए लोगों को मायूसी हाथ लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।