फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Adverse entry against entire staff of 10 schools

Sitapur News: 10 विद्यालयों के पूरे स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 29 Aug 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry against entire staff of 10 schools
सीतापुर। एलिया विकासखंड के 10 विद्यालयों के पूरे स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। स्टूडेंट डाटा सही न करने पर बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। प्रधानाध्यापकों को स्कूल प्रोफाइल, स्टूडेंट प्रोफाइल व शिक्षक प्रोफाइल पूर्ण करनी होती है। इसके लिए शिक्षकों को कई बार निर्देशित किया गया था। 20 अगस्त तक सभी को काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल व यू-डायस पोर्टल पर एक समान छात्रों का डाटा फीड करना था।
विज्ञापन

ड्राॅप बाक्स में पड़े छात्रों को पंजीकृत विद्यालयों में ट्रांसफर करना था, लेकिन शिक्षकों ने इन बच्चों को ट्रांसफर नहीं किया। बीईओ की समीक्षा में यह खामी पकड़ में आई। बीईओ ने कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट दी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे स्टाफ को शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। लापरवाही बरतने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय बसेती, प्राथमिक विद्यालय अरथलिया ग्रांट, प्राथमिक विद्यालय हथौरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय खगेसियामऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया जगदीशपुर, प्राथमिक विद्यालय बहारपुर, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिद्दीनपुर कंपोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालय पीतपुर कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर कंपोजिट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed