{"_id":"67ed8545d7914d429a04a8f4","slug":"adopt-protective-measures-to-avoid-heatstroke-sitapur-news-c-102-1-slko1052-129511-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लू से बचने के लिए अपनाएं सुरक्षात्मक उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लू से बचने के लिए अपनाएं सुरक्षात्मक उपाय
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम के तेवर लगातार बदल रहे हैं। दिन प्रतिदिन तपिश बढ़ रही है। गर्म हवा और लू के प्रकोप से बचाव के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उपाय बताए हैं। इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
एडीएम व प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मई के मध्य तक अधिक तापमान रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने जनसामान्य के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 3-4 डिग्री अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीट वेव या लू कहते हैं।
बचाव के लिए करें ये उपाय
आपदा विशेषज्ञ हीरालाल ने बताया कि गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम, पन्नी, गत्ते आदि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर में गर्म हवाएं आती हैं, उन पर काले परदे लगाकर रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के ताप से बचें। जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।
विज्ञापन
इनका करें सेवन
उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। बासी भोजन कतई न इस्तेमाल करें, इसके साथ ही संतुलित व हल्का आहार लें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना आदि का प्रयोग करें।
कब लगती है लू
गर्मी में शरीर के द्रव्य सूखने लगते हैं। शरीर में पानी, नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। शराब की लत, हृदय रोग, पुरानी बीमारी, मोटापा, पार्किंसंस रोग, अधिक उम्र, अनियंत्रित मधुमेह वाले व्यक्तियों को लू से विशेष बचाव करने की जरूरत है। इसके अलावा डॉययूरेटिक, एंटीस्टिमिनक, मानसिक रोग की औषधि का उपयोग करने वाले व्यक्ति भी लू से सावधान रहें।
लू के लक्षण
गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, तेज पल्स होना लू के लक्षण हैं। इसी तरह उल्टे श्वास गति में तेजी, व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति, सिरदर्द, मिचली, थकान और कमजोरी का होना या चक्कर आना, मूत्र न होना या इसमें कमी आदि मुख्य लक्षण हैं। इन लक्षणों के चलते मनुष्यों के शरीर के उच्च तापमान से आंतरिक अंगों, विशेष रूप से मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर में उच्च रक्तचाप उत्पन्न हो जाता है।