फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ADO absent in office, present on papers

Sitapur News: कार्यालय में अनुपस्थित, कागजों पर उपस्थित एडीओ

Thu, 08 Feb 2024 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Feb 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
ADO absent in office, present on papers
गोंदलामऊ (सीतापुर)। ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अपने कार्यालय में अनुपस्थित रहने के बावजूद कागजों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। अवकाश पर रहने के बावजूद अगले दिन अधिकारी एक दिन पूर्व की उपस्थिति रजिस्टर में अपडेट कर देते हैं। इस मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से हुई है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ में तैनात सहायक विकास अधिकारी 2 फरवरी को सुबह 10 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी। रोज की तरह फरियादी अपनी शिकायत लेकर ब्लॉक पहुंचे लेकिन बैरंग लौट गए। जब इस मामले में संवाददाता ने खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह से बात की तो उन्होंने सीतापुर मुख्यालय में मीटिंग में होने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं, सहायक विकास अधिकारी मनोज सिंह के छुट्टी पर होने की पुष्टि की। बृहस्पतिवार को उपस्थिति पंजिका पर मनोज सिंह की 2 फरवरी की उपस्थिति दर्ज पाई गई। ब्लॉक कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी मनोज सिंह ने 3 फरवरी को यह उपस्थिति दर्ज की है। जबकि वह बीती 2 फरवरी को अवकाश पर थे। इस मामले में खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह ने बताया कि बीती 2 फरवरी को सहायक विकास अधिकारी मनोज सिंह छुट्टी पर थे। किन परिस्थितियों में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर हुए, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed