{"_id":"5d1121ed8ebc3e2b022c2f9d","slug":"accused-run-from-the-police-custady-sitapur-news-lko467094282","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला कारागार से न्यायालय पेशी पर आया एक बंदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस जब तक कुछ कर पाती, उससे पहले ही बंदी लापता हो गया। घंटों तक पुलिस मामले को दबाकर उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात को कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
शहर के मछली मंडी निवासी रोहित उर्फ मारुति पुत्र रामू हत्या के प्रयास, चोरी व आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में जेल में बंद था। सोमवार को उसे जिला कारागार से पेशी पर न्यायालय लाया गया था। यहां पेशी के बाद रोहित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
बंदी के भागने से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने कोतवाली में केस दर्ज कर भागे हुए बंदी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जेलर का कहना है की रोहित उर्फ मारुति नाम का बंदी पेशी पर गया था। वहीं से भाग निकला है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है की कचहरी से भागे हुए बंदी रोहित की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर कार्रवाई चल रही है।