फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident

ट्रक व मैजिक की भिड़ंत में युवक की मौत

Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
accident
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर खंभापुरवा गांव के निकट स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास मंगलवार को ट्रक और मैजिक की भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई। हादसे का शिकार लोग फैजाबाद से जिला मुख्यालय जा रहे थे। यह लोग खैराबाद इलाके के अढावल गांव के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली इलाके में महमूदाबाद मार्ग पर खंभापुरवा व सेंट जेवियर स्कूल के पास मंगलवार को फैजाबाद से सीतापुर जा रहे मजदूरों से भरी मैजिक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मैजिक पर सवार करीब 12 लोग जख्मी हो गए। घायलों में खैराबाद इलाके के अढ़ावल गांव निवासी मोबीन, मतीन (40) पुत्र बाबू खान, मोहित कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद, नूर मोहम्मद पुत्र मो. शफीक, इस्लाम, रियाज पुत्र बाराती, मनोज पुत्र राजाराम, घनश्याम पुत्र ओम प्रकाश, सियाराम पुत्र बलवंत, हरि पुत्र राम कुमार आदि करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को आननफानन में एंबुलेंस से सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मतीन पुत्र बाबू खान सहित तीन मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मतीन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed