{"_id":"5ffb3d018ebc3e2f81108301","slug":"accident-in-tripling-mother-s-death-daughter-in-law-injured-sitapur-news-lko5591826164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में हादसा, मां की मौत, बहू-बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग में हादसा, मां की मौत, बहू-बेटा जख्मी
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। बाइक पर ट्रिपलिंग कर एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों को सदरपुर के जहांगीराबाद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा व बहू जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने ट्रक को पकड़ने की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। जब पुलिस ने ट्रक पकड़ कर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर तैयार हुए। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के मवासेपुर गांव निवासी राम सहारे कश्यप (32) पुत्र रामदत्त अपनी बुजुर्ग मां रामादेवी (70) व भाभी सुमन (35) पत्नी स्व. विनोद को बाइक पर बैठाकर रेउसा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जब ये लोग सीतापुर-बहराइच मार्ग पर जहांगीराबाद चौराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गये।
रामा देवी के ऊपर से ट्रक का अगला पहिया निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा रामसहारे व सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। चौराहे की घटना होने के कारण घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही नवागत रनवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। भीड़ होने की वजह से पुलिस को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परिजनों ने पुलिस से ट्रक को पकड़ कर लाने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की बात पर अड़े थे।
विज्ञापन
ट्रक पकड़ा गया, केस दर्ज
एसओ रनवीर सिंह ने कहा कि संबंधित ट्रक को पकड़ लिया गया है। उसे थाने भेजा जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों घायलों को बिसवां सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुमन के सिर में गंभीर चोट आई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है।