{"_id":"61e1d7ad3e0a7b6db909dabc","slug":"abdulla-azam-may-release-today-from-jail-sitapur-news-lko6134958150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम आज हो सकते हैं जेल से रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम आज हो सकते हैं जेल से रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। करीब 23 महीनों से सीतापुर की जेल में अपने सांसद पिता आजम खां के साथ बंद अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। रामपुर कोर्ट से उन्हें सभी मामलों में जमानत मिलने की बात सामने आ रही है। एक मामले में शुक्रवार को भी रिहाई परवाना रामपुर से सीतापुर जेल पहुंचा था। हालांकि, अभी 30 मामलों में परवाना जेल प्रशासन को मिलना बाकी है। फिलहाल इन सबके बीच शनिवार को अब्दुल्ला जेल से रिहा हो सकते हैं। ऐसे संकेत जेल प्रशासन की ओर से मिले हैं।
अब्दुल्ला आजम अपने पिता सांसद आजम खां के साथ कई मामलों में सीतापुर की जेल में 27 फरवरी 2020 से बंद हैं। अब्दुल्ला के साथ इनकी मां तंजीन फातिमा भी सीतापुर की जेल में लंबे समय तक बंद रही हैं, लेकिन इसके बाद उनकी रिहाई हो गई थी। मौजूदा समय में आजम खां और अब्दुल्ला सीतापुर की जेल में एक ही बैरक में बंद हैं। इस सबके बीच अब अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
अब्दुल्ला पर कुल 46 मामले थे। गुरुवार तक सीतापुर जेल प्रशासन को 15 परवाना (रिहाई आदेश) मिल चुके थे। जिन मामलों में आदेश मिलते रहे, जेल प्रशासन उसमें रिहाई करता रहा। 31 मामलों में रिहाई अटकी हुई थी। जेलर आरएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को रामपुर कोर्ट से एक रिहाई आई है, उसे रिसीव कर लिया गया है। जेलर ने बताया कि अभी 30 मामलों में परवाना आना बाकी है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि शनिवार दोपहर तक सभी मामलों में रिहाई आदेश आ जाएंगे। जेलर ने बताया कि रिहाई आदेश आते ही कागजी कार्रवाई पूरी कर शनिवार को अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहा किया जा सकता है। जेलर का कहना है कि शनिवार को इसकी संभावना है।
जेल में बंद अब्दुल्ला आजम की सभी मामलों में अगर शनिवार को रिहाई आती है, तब भी वे दोपहर बाद ही सलाखों से बाहर आ सकेंगे। जेलर आरएस यादव ने कहा कि अब्दुल्ला की शनिवार दोपहर सभी मामलों में रिहाई आ सकती है। रामपुर कोर्ट ने सभी मामलों में जमानत दे दी है। रिहाई आने के बाद कागजी कार्रवाई कर रिहा किया जाएगा। तीन से चार बजे के बाद ही रिहा हो सकेंगे।