{"_id":"6669f092bb540b8d92090c34","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-the-river-died-by-drowning-sitapur-news-c-102-1-slko1055-114758-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
Thu, 13 Jun 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गांव किनारे नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के अकबरपुर निवासी जमशेद (25) बुधवार को गांव के पास बह रही शारदा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय जमशेद अचानक नदी के गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जानकारी पर दौड़े ग्रामीणों ने नदी में कूदकर काफी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी तंबौर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
बकरीद के दो दिन बाद जाना था दुबई
परिजनों के मुताबिक जमशेद बकरीद पर्व मनाने के दो दिन बाद काम के सिलसिले में दुबई जाने वाला था। उन्होंने अपना टिकट और वीजा करवा लिया था, टिकट भी कंफर्म हो चुका था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।