{"_id":"61b0febe0ce1713ce17e2ea6","slug":"a-young-man-returning-from-mumbai-is-a-victim-of-poisoning-sitapur-news-lko6080690101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। मुंबई से कमाकर घर लौट रहा युवक बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर मौके फरार हो गए। बस कंडक्टर यात्री को बेेहोशी की हालत में रास्ते में उतारकर चला गया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जानकारी युवक के परिवार तक पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानगांव इलाके के फुलवारी मजरा घेवड़ा निवासी शानू (20) छह माह पहले काम की तलाश में मुंबई गया था। जहां से काम करके वह घर लौट रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात वह ट्रेन से लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पहुंचा, जहां से बुधवार सुबह बस पकड़कर घर आ रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में सफर के दौरान जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेेहोश कर दिया।
इसके बाद उसके पास मौजूद 12 हजार रुपये, कपड़ों से भरा बैग, मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गया। बस के थानगांव में घेवड़ा के पास पेट्रोल पंप के करीब पहुंचने पर कंडक्टर ने यात्री को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे उतार दिया और मौके से बस लेकर चला गया। लोगों ने युवक की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
उधर, युवक का मोबाइल स्वीच ऑफ होने की वजह से परेशान परिजनों ने सोशल मीडिया पर युवक की तस्वीर देखकर मौके पर पहुंचे। बेहोशी की हालत में उसे रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां पर इलाज जारी है। युवक को अभी तक होश नहीं आ सका है। सूचना पुलिस को दी गई है।