फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A wild animal preyed on the calf.

Sitapur News: जंगली जानवर ने बछड़े को बनाया निवाला

Mon, 10 Aug 2026 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 10 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
A wild animal preyed on the calf.
जांच करती वन विभाग की टीम
लहरपुर। लहरपुर वन रेंज के रतौली डीह गांव में रविवार रात अज्ञात जंगली जानवर गाय के चार माह के बछड़े को घर के बाहर से उठा ले गया। सोमवार सुबह बछड़े का क्षत-विक्षत शव घर से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। मौके पर स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिलने से हमलावर जंगली जानवर की पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

रतौली डीह निवासी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रविवार रात उनके घर के बाहर गाय का चार माह का बछड़ा बंधा था। रात में कोई जंगली जानवर उसे उठा ले गया। सोमवार सुबह कृष्ण कुमार के गन्ने के खेत में बछड़े का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश कुमार, अखिलेश, राम अवतार और मुन्नू लाल ने बताया कि करीब एक सप्ताह से गांव और आसपास के क्षेत्र में जंगली जानवर की चहलकदमी देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार को बछड़े के शिकार की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सजग और सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। जंगली जानवर की तलाश में वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। हालांकि, मौके पर जंगली जानवर के कोई स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले हैं। प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed