Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A speeding SUV crushed two friends

तेज रफ्तार एसयूवी ने दो दोस्तों को रौंदा

Wed, 26 May 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
A speeding SUV crushed two friends
महमूदाबाद (सीतापुर)। तेज रफ्तार एक एसयूवी ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एसयूवी कुछ दूर जाकर खाई में गिर गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के मोल्हेपुर गांव निवासी अमरेन्द्र उर्फ राहुल (22) गांव के ही दोस्त सौरभ (20) के साथ चौराहे पर स्थित अपनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से पंखा लेने गया था। दोनों पंखा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। इस बीच महमूदाबाद इलाके में ही गांव के निकट सिधौली की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर के बाद गाड़ी करीब सौ मीटर दूर जाकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही दोनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी से निकलकर चालक फरार हो गया। मृतकों के परिजन और गांव समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने गाड़ी में सवार दो लोगों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की। इस बीच ग्रामीणों और पुलिस की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोग मौके पर एसयूवी चालक को बुलाने की मांग पर अड़े थे। बाद में काफी प्रयास के बाद लोग मान गए और जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हादसे के बाद आक्रोशित होकर लोगों ने जाम लगा दिया था। चालक का मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों को शांत कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
दोनों के घरों में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले सौरभ और राहुल दोनों अच्छे दोस्त थे। सौरभ अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई संदीप और छोटा भाई शुभम है। दूसरे मृतक राहुल उर्फ अमरेन्द्र अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। राहुल ने इलेक्ट्रॉनिक से डिप्लोमा कर मोल्हेपुर चैराहे पर दुकान खोली थी। राहुल का छोटा भाई अनूप और अजय है। दोनों परिवारों में युवाओं की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगे हुए थे।

सौरभ की मां प्रेमा देवी और राहुल की मां इमरती देवी बार-बार अपने बेटे के शव को देखकर बदहवास हो जा रही थी। दोनों के पिता स्तब्ध हैं। सौरभ के चाचा प्रहलाद सिंह कैंसर से पीड़ित हैं। बुधवार को सौरभ अपने चाचा के लिए पंखा बनवाने निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा। उसके चाचा को जैसे ही मनहूस खबर मिली वह फूट-फूटकर रो पड़े। वह बार-बार यही कह रहे थे कि मेरे लिए सौरभ अगर पंखा बनवाने न गया होता तो शायद आज जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed