Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A month and a half after love marriage, the bodies of the husband and wife were found hanging from a noose

Sitapur News: प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव

Sun, 23 Mar 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A month and a half after love marriage, the bodies of the husband and wife were found hanging from a noose
आशीष के घर के बाहर जमा भीड़।
लहरपुर (सीतापुर)। प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद पति-पत्नी के शव एक ही दुपट्टे से बने फंदे से लटके मिले। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा गया। मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटी मोहल्ले का है।
विज्ञापन


मोहल्ले के आशीष चौरसिया (22) और पत्नी नैंसी वर्मा (20) शुक्रवार रात छत पर बने कमरे में सोने गए। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। छत पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव दुपट्टे से बने फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन



आशीष के पिता संजय ने बताया कि वह पानीपत में काम करते थे। तीन माह पूर्व घर लौटे थे। डेढ़ माह पहले ही आशीष ने नैंसी से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों हंसी-खुशी रहते थे। इस बीच पता नहीं क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंचे सीओ लहरपुर सुशील यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ताला लगाकर चले गए आशीष के परिजन


लहरपुर (सीतापुर)। दंपती की मौत के बाद परिजनों के घर में ताला पड़ा हुआ है। पुलिस ने भी मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। अब तक दंपती के फोन की जांच नहीं की गई है। आशीष के पिता संजय की मानें तो आशीष पानीपत स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। उनको किसी ठेकेदार ने काम पर लगवाया था। घटना की रात किसी का फोन आशीष के पास आया था। बाराबंकी निवासी किसी युवक से आशीष अपनी बकाया रकम मांग रहे थे।

पिता के मुताबिक आशीष तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी दो बहने हैं। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि शाम होते ही परिवार के लोग घर में ताला लगाकर चले गए। मोहल्लेवासियों के मुताबिक उनका पैतृक गांव सुलेमानपुर में है। करीब दस साल पहले यह घर आशीष के पिता ने खरीदा था। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी भी मोबाइल को कब्जे में नहीं लिया है।




दोनों ने मंदिर में किया था विवाह



स्थानीय लोगों की मानें तो आशीष का लहरपुर के अंदेशनगर निवासी नैंसी से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नैंसी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को मामा के गांव दरियापुर भेज दिया था। करीब तीन माह पहले जब आशीष वापस आए तो उन्होंने नैंसी से कस्बे के एक मंदिर में जाकर विवाह कर लिया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। पुलिस की मानें तो घटना के बाद नैंसी के परिजन मामले में कुछ भी बोलने तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed