फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A message of World peace on Bicycle

साइकिल यात्रा से दे रहे विश्व शांति का संदेश्ा

Thu, 24 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

विश्व में शांति व सौहार्द का संदेश लेकर पंजाब जिले के भटिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता साइकिल से देव स्थानों की यात्रा पर निकले हैं। वह अब तक हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। नौ नवंबर से शुरू की गई साइकिल यात्रा के बाद गुरुवार को वह सीतापुर पहुंचे।

विज्ञापन


भटिंडा जिले के मोहल्ला अमरीक सिंह रोड के सुभाष गली के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता 9 नवंबर को साइकिल यात्रा पर निकले। सबसे पहले वह मां वैष्णो देवी पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद वे अन्य देव स्थानों के लिए निकल लिए।
विज्ञापन


इस दौरान कांगड़ा देवी, चामुंडा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी, मंशा देवी आदि मंदिरों में भी माथा टेका और विश्व शांति की कामना की। राजेंद्र जम्मू कश्मीर से विभिन्न जिलों से गुजरते हुए हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में पूजा अर्चना करने के बाद साइकिल से गुरुवार को वह सीतापुर पहुंचे। राजेंद्र बताते हैं कि साइकिल यात्रा का मकसद पूरे देश में अमन-चैन कायम रखना है।

साइकिल से हजारों किलोमीटर का सफर कर चुके राजेंद्र की साइकिल ही उनका चलता-फिरता घर है। साइकिल में ही उनका बिस्तर बंधा है। रुकने के लिए छोटा सा टेंट है।

पंक्चर जोड़ने का सामान, हवा भरने के लिए पंप व अन्य दिनचर्या की सामग्री भी वह अपने साथ रखे हैं। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे ईश्वर से बस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि पूरे विश्व में लोग मिल जुलकर रहे।

कोई किसी को तकलीफ न पहुंचाए। हर तरफ बस प्रेम व शांति की बयार बहती नजर आए। राजेंद्र ने बताया कि वे लखनऊ, इलाहाबाद होते हुए बनारस जाएंगे। वहां पर काशी विश्वनाथ का दर्शन कर अपनी साइकिल यात्रा का समापन करेंगे।


पंजाब से जम्मू कश्मीर, जम्मू-कश्मीर से हरिद्वार व हरिद्वार से अब बनारस के लिए निकले राजेंद्र गुप्त बताते हैं कि उन्हें यह नहीं पता कि साइकिल से अब तक कितनी दूरी तय कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed