फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A lizard fell into the milk and unknowingly fed it to three children, all three became ill

Sitapur News: दूध में गिर गई थी छिपकली, अनजाने में तीन बच्चों को पिलाया, तीनों की बिगड़ी तबीयत

Fri, 11 Jul 2025 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A lizard fell into the milk and unknowingly fed it to three children, all three became ill
दू​षित दूध पीने के बाद बीमार मासूम।
पिसावां (सीतापुर)। इलाके के बक्सापुर गांव में बृहस्पतिवार को दूध में छिपकली गिर जाने के बाद इसे पी लेने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अटल प्रताप शुक्ल के घर में सुबह दूध पकाकर ठंडा होने के लिए रख दिया गया था। इसी बीच दूध में छिपकली गिर गई।
इसकी जानकारी न होने के कारण स्कूल जा रहे तीनों बच्चों को यह दूध पिला दिया गया। इसके कुछ देर बाद तीनों बच्चों वैभव (7), यशी (5), प्रतीक (10) वर्ष की तबीयत बिगड़ने लगी। पिता अटल ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर संतोष चौधरी ने बताया छिपकली के शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया (साल्मोनेला) दूध को दूषित कर सकते हैं। इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खाने-पीने वाली चीजें हमेशा ढककर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed