{"_id":"6016ee9b8ebc3e08aa4b9228","slug":"a-farmer-leader-going-to-delhi-got-off-the-bus-sitapur-news-lko5625408129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रहे किसान नेता को बस से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जा रहे किसान नेता को बस से उतारा
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने ताकत लगा दी है। आंदोलन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष को सीतापुर बस स्टाप पर पुलिस ने बस से जबरन उतार लिया। उसके बाद उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस के इस रवैए पर भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के महमूदाबाद ब्लाक के चतुरा बेहड गांव निवासी जिलाध्यक्ष नंद किशोर वर्मा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महमूदाबाद से चलकर दिल्ली के आनंद विहार जाने वाली बस से महमूदाबाद से निकले थे। बस करीब साढ़े पांच बजे सीतापुर बस स्टाप पहुंची। पुलिस को किसी तरह जिलाध्यक्ष के दिल्ली जाने की भनक लग गई। जिसके चलते पुलिस जिलाध्यक्ष के मोबाइल लोकेशन के सहारे उन तक पहुंच गई और नंद किशोर वर्मा को जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बस से जबरन उतार लिया।
उसके बाद उन्हें रोडवेज पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां से महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय उन्हें लेकर उनके आवास चतुराबेहड पहुंचे। चतुराबेहड़ स्थित उनके आवास पर कोतवाली पुलिस के चार आरक्षियों को तैनात कर उन्हें नजरबंद कर दिया। ट्वीट के माध्यम से जानकारी मिलने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रशासन के इस तरह के कृत्यों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।