फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A family used to do recovery in the name of jobs: Yogi

नौकरियों के नाम पर एक खानदान करता था वसूली : योगी

Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
A family used to do recovery in the name of jobs: Yogi
परियोजनाओं का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सिधौली में गांधी महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निशाने पर विपक्षी पार्टियां रहीं। करीब 23 मिनट के भाषण में योगी ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर तीखा हमला किया। कहा कि 2017 से पहले सरकारी नौकरियां निकलने पर एक खानदान निकल पड़ता था वसूली के लिए, लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के खाते में भेज रही है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो इसमें भी कटौती कर लेती। इसलिए यह सरकार गरीबों का खाता नहीं खुलवाती थी। हमारी सरकार ने सभी का खाता खुलवाया है। इससे सभी को उनका हक सीधे उनके पास पहुंचे। अगर कांग्रेेस, सपा और बसपा गरीबों का खाता खुलवाती तो इनका खाता बंद हो जाता। हमारी सरकार ने खाते खुलवाकर सीधे पैसे भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अगस्त 2019 की तारीख इतिहास बनकर पन्नों में दर्ज हो गई है। मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को हटाकर आतंक का खात्मा किया है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी तो आतंकवादियों के मुकदमे वापस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख युवाओं को दी नौकरी
सीएम योगी ने भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं। शहर से गांव-गांव तक लोगों को नौकरी मिली है। हर गांव के युवा को नौकरी मिली है। पंचायत सहायक की नौकरी निकाली गई है। सामुदायिक शौचालय के लिए गांव की बहन-बेटियों को हर माह नौ हजार रुपये मिल रहे हैं।
क्या, अन्य सरकारों में बन पाता राम मंदिर
योगी ने अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भी विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनने जा रहा है। लेकिन सोचो, क्या अगर सपा, कांग्रेस और बहन जी की सरकार होती तो क्या राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो पाता।

योगी ने कहा कि विपक्षी दलों से कोई उम्मीद मत करिए। ये पार्टियां न विकास करेंगी, न आस्था पर काम करेंगी और न ही सुरक्षा का काम करेंगी। यह काम भाजपा ही बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे व बिना झुके करेगी। उत्तर प्रदेश को भारत की नंबर एक की ताकत बनाने का काम करेंगे। सरकार इसके लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed