फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A 4 years old died during fight between husband and wife in Sitapur.

Sitapur: पति-पत्नी के झगड़े में मासूम की पोल से टकराकर मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sat, 24 Dec 2022 09:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Dec 2022 09:52 AM IST
सार

सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के झगड़े में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पत्नी बुरी तरह घायल हो गई।

विज्ञापन
A 4 years old died during fight between husband and wife in Sitapur.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिधौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के संतनगर पूर्वी में पति पत्नी के झगड़े के दौरान मासूम की मौत हो गई । पत्नी धारदार हथियारों के वार से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


संतनगर पूर्वी निवासी संतराम गुड़ मंडी में चाय का ठेला लगाता है। शनिवार सुबह उसका विवाद पत्नी रेशमा (35) से हो गया। इस पर संतराम ने बेलचे से रेशमा के सिर पर कई वार कर दिए। रेशमा को पीटते हुए वह घर के बाहर ले गया। इसी बीच उसकी बेटी अर्पिता (4) ब्रेड लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


झगड़े के दौरान रेशमा अर्पिता से टकरा गई और अर्पिता पास में ही बिजली के पोल से टकरा गई। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आने से अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है जबकि गंभीर हालत में रेशमा को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने संतराम को हिरासत में ले लिया है। झगड़े की वजह पता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed