फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ई-डिस्ट्रिक्ट का नेटवर्क फेल, कामकाज ठप

ई-डिस्ट्रिक्ट का नेटवर्क फेल, कामकाज ठप

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ई-डिस्ट्रिक्ट का नेटवर्क सोमवार को बाधित रहा। इससे आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दरअसल, ई-डिस्ट्रिक्ट के जरिए लोगों को ऑनलाइन आय, जाति व निवास समेत विभिन्न प्रमाण पत्र मुहैया कराए जाते हैं। सर्वर न चलने से शहर मुख्यालय समेत सात तहसीलों में बने जन सुविधा केंद्रों पर कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे आवेदक इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के माध्यम से बनाए गए जन सुविधा केंद्रों से लोगों को ऑनलाइन आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन एवं राशनकार्ड की सुविधाएं दी जाती हैं। सोमवार की सुबह जन सुविधा केंद्र संचालक केंद्रों पर पहुंचे, तो ई-डिस्ट्रिक्ट नेटवर्क ने काम नहीं किया। पहले तो संचालकों ने स्थानीय नेटवर्क की जांच की। कामयाबी न मिलने पर संचालकों ने जानकारी की तो पता चला कि एनआईसी लखनऊ से ई-डिस्ट्रिक्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से ई-डिस्ट्रिक्ट की साइट बंद है। नेटवर्क फेल होने से शहर मुख्यालय समेत तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों के जन सुविधा सुविधा केंद्रों पर कामकाज बाधित रहा। जन सुविधा केंद्रों पर आवेदन जमा करने तथा प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे आवेदकों को दिन भर इधर-उधर भटकना पड़ा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद आवेदक मायूस होकर लौट गए। इस बाबत जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट नेटवर्क में तकनीकी खराबी आने से साइट बंद है। इस वजह से ई-डिस्ट्रिक्ट का नेटवर्क बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि नेटवर्क शाम तक चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed