फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हाईटेंशन लाइन से बालक समेत दो झुलसे

हाईटेंशन लाइन से बालक समेत दो झुलसे

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दो अलग-अलग स्थानों पर हाईटेंशन लाइन ने अपना कहर बरपाया। मछरेहटा में काम कर रहा संविदा कर्मी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया तो पिसावां में कई लोगों के घरों तक हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। इससे एक बालक बुरी तरह से झुलस गया। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती है। एसडीओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

मछरेहटा के ग्राम भट्ठा पुरवा निवासी शिवकुमार (30) मिश्रिख उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन हैं। रविवार को निघुवामऊ गांव में पोल पर चढ़कर वह फॉल्ट दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि शिवकुमार उपकेंद्र से शटडाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़ा था, बावजूद इसके सप्लाई शुरू कर दी गई। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। नेरी प्रतिनिधि के अनुसार मूड़ा सानी गांव में विद्युत उपभोक्ताओं के घरों तक हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। गांव निवासी दिनेश का पुत्र अनुज (8) मोबाइल चार्ज करने का प्रयास कर रहा था। इस वजह से अनुज करंट की चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से उसे बोर्ड से अलग किया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। उसे महोली कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरों तक अधिक वोल्टेज पहुंचने से रामसेवक, सियाराम, मुन्नू लाल, दिनेश कुमार, कमलेश के घरों की केबल भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed