{"_id":"128-87449","slug":"Sitapur-87449-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेउसा में डकैतों ने लूटी सराफा दुकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेउसा में डकैतों ने लूटी सराफा दुकान
Sitapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। डकैतों ने सोमवार रात कस्बे की एक सराफा दुकान को लूट लिया। डकैतों ने पहले दुकान के दो चौकीदारों को बंधक बनाया, उसके बाद सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने घटना को दबाते हुए चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि दुकान स्वामी ने ही चोरी की तहरीर दी है। डाॅग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
कस्बा रेउसा निवासी संतोष रस्तोगी की बिसवां मार्ग पर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। दुकान में बरौली निवासी कमलेश उर्फ भटनागर और थानगांव थाना के ग्राम ईटगांव निवासी रामपाल चौकीदार है। सोमवार शाम संतोष कुमार ने दुकान में ताला लगाया। दुकान की पहरेदारी के लिए दोनों चौकीदार दुकान की छत पर बने कमरे में लेटे थे। आधी रात के समय दर्जन भर सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने पहले दोनों चौकीदारों को बंधक बनाया, उसके बाद दुकान का ताला तोड़ दिया। डकैतों ने सोन-चांदी के आभूषण लूट लिए और चौकीदारों को शोर न मचाने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
डकैतों के जाने के बाद चौकीदारों ने शोर मचाकर कस्बे के नागरिकों को जगाया और घटना के बारे में बताया। जानकारी के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। दोनों टीमों ने करीब तीन घंटे तक जांच पड़ताल की। दुकान स्वामी ने रेउसा थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि दुकान स्वामी ने जो तहरीर दी है, उसमें घटना को चोरी बताया है। दुकान स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुकान से करीब सवा लाख रुपये कीमत का माल गायब है।
विज्ञापन
एसपी राजीव कृष्ण ने बताया कि व्यापारी ने कई लोगों से साझे में लखनऊ में भी दुकान खोल रखी है। साथी को फंसाने या फिर धोखा देने के लिए साजिश रची गई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।