{"_id":"128-87378","slug":"Sitapur-87378-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधानाध्यापक को असलहा दिखा चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधानाध्यापक को असलहा दिखा चेन छीनी
Sitapur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य(सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने एक महिला प्रधानाध्यापक को घायल कर सोने की चेन लूट ली। पीड़ित प्रधानाध्यापिका ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। सोमवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता सक्सेना स्कूल से पैदल ही मुख्य सड़क की तरफ आ रहीं थीं। इसी बीच सड़क के करीब ही मोटर साइकिल पर सवार दो सशस्त्र बदमाश वहां आ धमके। इससे पहले कि प्रधानाध्यापिका कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने मोटर साइकिल से टक्कर मार कर उन्हें गिरा दिया। उनके गिरते ही बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहे से हवाई किया। इसी बीच एक बदमाश ने गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली और मौके से फरार हो गए। घटना में प्रधानाध्यापिका जख्मी हो गई हैं। उन्होंने नैमिषारण्य पुलिस चौकी में तहरीर दी है।