{"_id":"128-87354","slug":"Sitapur-87354-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने बस्ती के यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने बस्ती के यात्री को लूटा
Sitapur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रोडवेज बस में सफर कर रहे बस्ती जिले के एक यात्री को जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने शनिवार को बेहोश करके लूट लिया। यात्री को बेहाल हालत में सीतापुर रोडवेज बस स्टॉप पर उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया।
बस्ती जिले के ग्राम पारा सलारपुर निवासी सुरेश कुमार (35) दिल्ली गए थे। करीब दो माह बाद वह शनिवार को रोडवेज बस से वापस लौट रहे थे। बस में जहरखुरान गिरोह के लोगों ने बिस्किट खिलाकर सुरेश को बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद रुपये व अन्य कीमती सामान समेटकर बस से उतर गए। उधर, बस जब सीतापुर स्टाप पर पहुंची तो चालक व परिचालक नेे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां होश में आने पर सुरेश ने अपने घर का पता बताया। अस्पताल पहुंचे सुरेश के पुत्र सूरज ने बताया कि जहरखुरान 10 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, कपड़े व अन्य सामान लूट ले गए।