फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अब हरदोई में मिले टाइगर के पगचिह्न

अब हरदोई में मिले टाइगर के पगचिह्न

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। पिछले चार दिनों से संदना में घूम रहा टाइगर अब आबादी की तरफ बढ़ने लगा है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए यहां पिंजड़ा लगाया था लेकिन सारी तैयारी धरी रह गई। बाघ अब संदना से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर हरदोई जिले की सीमा की ओर बढ़ गया है। वन विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो भीखपुर गांव के पास टाइगर के पगचिह्न मिले हैं। माना जा रहा है कि बाघ सरायन व गोमती के दोआब के बीच पहुंच गया है।
विज्ञापन

संदना में पिछले चार दिनों से देखे जा रहे टाइगर को पकड़ने के वन विभाग के सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के विशेषज्ञों को बताया था कि भरौना गांव के पास सुबह के वक्त टाइगर को गन्ने के खेत से निकल कर पानी पीते देखा था। पुष्टि के बाद क्षेत्र में पिंजड़ा लगा दिया गया था। साथ ही उसके शिकार के रूप में बकरी भी बांधी गई थी लेेकिन वह पिंजड़े के आसपास भी नहीं भटका। सुबह जब पगचिह्न देखे गए तो वह काफी दूर निकल चुका था। वन विभाग के एसडीओ राकेश चौधरी ने बताया कि टाइगर ने रात में काफी दूरी तय कर डाली। सुबह उसके पगचिह्न हरदोई जिले की सीमा के करीब भीखपुर गांव के पास खेतों तक मिले हैं। माना जा रहा है कि वह हरदोई जिले की सीमा के करीब वाले क्षेत्र में सरायन व गोमती नदी के दोआब के आसपास छिपा है। वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। पिंजड़े को भी हटा लिया गया है। वहीं अभी तक टाइगर के पकड़ में न आने से ग्रामीण भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed