{"_id":"128-86629","slug":"Sitapur-86629-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतहापुर में घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतहापुर में घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप
Sitapur
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक घर में मगरमच्छ घुस गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसी तरह उसे काबू में किया। बाद में रस्सियों से बांधकर उसे घाघरा में नदी में छोड़ दिया गया।
रामपुर मथुरा के फतहापुर गांव निवासी महतिन के घर में रात करीब तीन बजे किसी चीज के गिरने की आवाज हुई। इस पर सभी लोग जाग गए। घर के बाहर बंधे पशु भी खूंटे से रस्सी तोड़कर भाग खड़े हुए। वृद्धा के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ देख सभी के होश उड़ गए। आननफानन ग्रामीणों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन दरोगा हरीलाल भारती, सोहनलाल गुप्त, गार्ड राम नरेश यादव, चौकीदार राम सागर यादव मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय वन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि मगरमच्छ छह फीट लंबा था। उसे पकड़कर घाघरा में छोड़ दिया गया है।