फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दंपती पर हमला पति की मौत

दंपती पर हमला पति की मौत

Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात सशस्त्र हमलावरों ने आंगन में चारपाई पर सो रहे दंपती पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में युवक की मां ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है। मौके पर एसपी ने मामले के शीघ्र राजफाश के निर्देश दिए हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

महोली के मोहल्ला चमारन टोला निवासी संतराम (21) अपनी पत्नी सीमा देवी (22) व पुत्री अनन्या के साथ सोमवार रात आंगन में चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात वहां सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोल संतराम व उसकी पत्नी सीमा पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। चीख सुनकर संतराम की मां प्रेम कुमारी उर्फ दुन्नी की नींद खुल गई। उसके शोर मचाते ही हमलावर मौके से भाग गए, लेकिन तब तक संतराम की मौत हो चुकी थी। हमले में पत्नी सीमा बुरी तरह से घायल हो गई। लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचते पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सीमा की हालत बिगड़ते देख उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मां प्रेमकुमारी ने बताया कि संतराम की किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं थी। मां ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। हत्या किसने और किस मकसद से की, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कृष्ण, एएसपी हरदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डाॅग स्क्वायड ने करीब दो घंटे तक सुराग तलाशे। सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही घटना के राज से पर्दा उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed