फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बोरवेल में गिरा मासूम, ग्रामीणों ने बचाया

बोरवेल में गिरा मासूम, ग्रामीणों ने बचाया

Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 08 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मासूम बोरवेल में गिर गया। आठ फीट गहराई में जाकर वह फंस गया। बोरवेल से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों को पता चला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहतर बताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर में लगा सरकारी हैंडपंप खराब हो गया था। मौके पर पहुंचे मिस्त्री पाइप को निकाल कर रिबोर करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच गांव के शिवनाथ का पुत्र करन (5) खेलता हुआ वहां पहुंचा और बोरवेल में झांकने लगा। संतुलन बिगड़ने पर वह उसमें गिर गया। बालक के रोने की आवाज सुन रिबोर करने पहुंचे मिस्त्री व मजदूरों ने ग्रामीणाें को पूरी बात बताई तो कुछ ही देर में पूरा गांव वहां जमा हो गया। गांव के लोग मदद के लिए अपने-अपने घरों से फावड़े झवई, थाली व तसले लेकर आ गए। कुछ की पलों में बोरवेल के आसपास खोदाई का काम शुरू हो गया। करीब 100 ग्रामीणों ने दो घंटे तक लगातार मिट्टी खोदी। मिट्टी की खोदाई से गड्ढे में फंसा बालक कहीं और नीचे न खिसक जाए, इसके लिए करीब 9 फीट नीचे खोदाई कर ग्रामीणों ने एक पटरा डाल दिया। जिसके बाद बोरवेल के एक तरफ का हिस्सा आहिस्ता-आहिस्ता काटा गया। इसके बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। मासूम के शरीर पर काफी खरोचें आ गईं थीं। परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। सीएचसी के डॉ. संतोष चौधरी ने बताया कि बच्चे को मामूली चोट आई थी। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed