{"_id":"128-86249","slug":"Sitapur-86249-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बालक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बालक को रौंदा
Sitapur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर (ब्यूरो)। महोली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बालक को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के समय मासूम घर के बाहर खेल रहा था। बालक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ लखीमपुर खीरी से यहां आया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरापुर निवासी राम सनेही की महोली थाना क्षेत्र के जमुनहा निवासी हरिद्वारी लाल के यहां रिश्तेदारी है। बताते हैं कि शुक्रवार को हरिद्वारी के पुत्र पुष्कर का मुंडन संस्कार था। इस वजह से राम सनेही अपने परिवार के साथ यहां आया था। हरिद्वारी का घर हरगांव महोली मार्ग के किनारे है। शुक्रवार शाम राम सनेही का पुत्र शुभम (9) घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान हरगांव महोली मार्ग पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।