{"_id":"128-72877","slug":"Sitapur-72877-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रों की लंबी आयु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्रों की लंबी आयु की कामना
Sitapur
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुत्रों की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने रविवार को सकट का त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। माघ मास के कृष्ण चतुर्थी पर होने वाले इस पर्व पर घरों में काले तिल व लइया के लड्डू बनाकर भगवान गणेश का पूजन हुआ। महिलाओं ने चंद्रोदय होने पर अपने इष्ट देव की आराधना कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद व्रत का पारण किया। मुंडा गोपाल आश्रम के आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों में माघ कृष्ण चतुर्थी को गणपति का जन्मदिन वर्णित है। इस दिन माताएं पुत्रों की सुख समृद्धि, आयु, बल, बुद्धि के लिए किया जाने वाला व्रत व उपवास फलदायी होता है। माता-पिता को संपूर्ण विश्व व उनके चरणों में समस्त तीर्थ मानने वाले भगवान गणेश के प्रिय मोदक, गुड़, तिल के लड्डुओं का भोग लगाकर पूजन अर्चना की प्राचीन परंपरा है। इस दिन के पर्व को लोग सकट व तिलवा के रूप में भी मानते हैं। पर्व पर रविवार को महिलाओं ने तिल व लइया के लड्डू बनाएं। शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद भगवान से पुत्र की लंबी आयु की कामना की और व्रत का पारण किया।
विज्ञापन