{"_id":"128-47212","slug":"Sitapur-47212-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में लगी आग 40 हजार का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में लगी आग 40 हजार का नुकसान
Sitapur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां इलाके में बुधवार रात एक होटल में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। बाद में काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। कुतुबनगर निवासी मोबीन का होटल क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर है। बुधवार रात होटल के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होटल लपटों से घिर गया। आसपास के लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। खबर पाकर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया गया। मोबीन के अनुसार दुकान में रखे चार तख्त, बर्तन, कोल्ड-ड्रिंक की बोतलें समेत करीब 40 हजार का सामान जल गया।
विज्ञापन