फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   200 घरों में उतरा करंट, बालिका की मौत

200 घरों में उतरा करंट, बालिका की मौत

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा कस्बे में शनिवार दोपहर हाईटेंशन (एचटी) लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गया। इससे कस्बे के करीब दो सौ घरों में करंट उतर आया। इस दौरान मकान की छत पर खेल रही एक मासूम बालिका की करंट की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। एक अन्य बालिका भी जख्मी हुई है। एकाएक वोल्टेज बढ़ने से कई घरों में लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भी देर रात तक विद्युत विभाग और प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे लोगों में काफी नाराजगी भी दिखी। मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बे के नईबस्ती निवासी मेंथा व्यापारी रामसुमिरन की बेटी संध्या (6) शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर की छत पर खेल रही थी। इसी बीच हाईटेंशन लाइन का जर्जर केबल टूटकर उसके मकान के सामने से गुजरी घरेलू लाइन पर गिर गया। छज्जे के पास खड़ी संध्या भी उसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एचटी लाइन का तार घरेलू लाइन पर गिरने से एकाएक वोल्टेज बढ़ गया। इससे मोहल्ले के करीब 200 घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। नईबस्ती के ही निवासी एक व्यक्ति की गाय भी झुलस कर मर गई। डॉक्टर सूबेदार बाजपेयी के घर का मोटर फुंक गया। महमूदाबाद रोड निवासी सुमित की बहन भी करंट की चपेट में आ गई। एकाएक कई घरों के उपकरण फुंकते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। करंट से संध्या की मौत की खबर पाकर लोगों में गुस्सा भी दिखा। तत्काल लोगों ने बिजली विभाग के अलावा पुलिस को सूचना दी। बिजली विभाग के अफसरों ने आपूर्ति बंद की। इससे लोगों की जान में जान आ सकी। एसओ रेउसा सुजीत राय का कहना है कि बालिका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। बालिका के शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


दस दिन पूर्व एक दुकान पर गिरा था तार
रेउसा कस्बे में शनिवार को जर्जर विद्युत केबल टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आने से बालिका की मौत कस्बे में कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि यहां आए दिन ऐसे घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जर्जर विद्युत केबल टूट कर आए दिन लोगों पर गिरते हैं। इससे करीब दस दिन पूर्व एक दुकान में हाईंटेशन लाइन का तार टूट्र कर गिरने से एक दुकान में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों के बाद भी नहीं सुनता महकमा
रेउसा कस्बे में हाईटेंशन लाइन के खंभो के जरिए ही कस्बे में घरेलू लाइन भी खींची गई है। हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार आए दिन घरेलू लाइन पर गिरते हैं जिससे लोगों के घरों में करंट उतर आता है। कस्बे में करीब एक माह के भीतर यह पांचवीं घटना है। लोगों का कहना है कि इस बारे में आए दिन बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed