{"_id":"128-46887","slug":"Sitapur-46887-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात, कपड़े समेत राशन उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरात, कपड़े समेत राशन उठा ले गए
Sitapur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने नगर पंचायत के लिपिक के घर पर धावा बोल कर हजारों का माल पार कर दिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी।
मोहल्ला संगत टोला निवासी अब्दुल गफ्फार नगर पंचायत में लिपिक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार रात चोर बांस के सहारे मकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद चोरों ने आंगन में उतरकर घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया। इसके बाद घर में रखे बर्तन, कपड़े, जेवरात समेत करीब एक कुंतल चावल व 2 कुंतल गेहूं उठा ले गए। सुबह घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। परिजनों के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत करीब 40 हजार के आसपास है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।