फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सत्ता हथियाने को बागियों से भी परहेज नहीं

सत्ता हथियाने को बागियों से भी परहेज नहीं

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लक्ष्य-2014 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर अपने मंसूबे साफ कर दिए। यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर केंद्र की सत्ता हथियाने में उसे दूसरे पार्टी से आए बागियों से भी परहेज नहीं दिखा। शुक्रवार को पार्टी ने 55 संसदीय सीटाें पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने सीतापुर जिले से सटी धौरहरा, मिश्रिख व मोहनलालगंज लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं, जबकि जिले की शहरी लोकसभा सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। टिकट वितरण में पुराने रिश्तों का भी ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

जिले की मिश्रिख संसदीय सीट (सुरक्षित) से पूर्व सांसद जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार घोषित किया है। वह पिछले पांच लोकसभा चुनावों में चार पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं। रावत 2009 के लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज सीट से सपा के खिलाफ बसपा के टिकट पर चुनाव लडे़ थे। उन्हें सपा उम्मीदवार सुशीला सरोज ने हराया था। इस बार वह दल व क्षेत्र बदलकर साइकिल की सवारी करने को तैयार हैं। वह हरदोई से 1991 और 1996 में भाजपा के टिकट पर सांसद बन चुके हैं। हरदोई संसदीय सीट से 2000 में व 2004 के चुनाव में सपा के टिकट पर वह मोहनलालगंज से सांसद चुने गए। मिश्रिख लोकसभा सीट के अंतर्गत मिश्रिख विधानसभा, जिले में आती है। जबकि हरदोई जनपद में तीन विधानसभा मल्लावां, संडीला व बालामऊ और कानपुर की बिल्हौर विधानसभा सीट भी इसी क्षेत्र में आती है। इस प्रकार मिश्रिख लोकसभा सीट तीन जनपदों की सीमाओं को छूती है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की धौरहरा सीट पर भी सपा ने दांव लगाया है। कांग्रेस के युवा चेहरे के सामने पार्टी ने आनंद सिंह भदौरिया को उतारा है। भदौरिया सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। वह इसी संसदीय क्षेत्र के पिसावां ब्लॉक के पाताबोझ गांव के निवासी भी हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में जितिन के मुकाबले सपा ने सीतापुर से चार बार विधायक रहे ओम प्रकाश गुप्ता को उतारा था। उनको तीसरा स्थान मिला था। धौरहरा लोकसभा सीट के अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्र महोली व हरगांव आता है। शेष तीन विधानसभा सीटें मोहम्मदी, कस्ता व धौरहरा लखीमपुर खीरी जिले में आती हैं। मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने वर्तमान सांसद सुशीला सरोज पर फिर भरोसा जताया है। इस सीट में सीतापुर की सिर्फ सिधौली विधानसभा ही आती है। बाकी चार विधानसभा सीटें लखनऊ जनपद में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं तय हुआ शहर सीट का प्रत्याशी
जिला मुख्यालय वाली सीतापुर लोकसभा सीट पर सपा अभी कोई प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। इस सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र वर्मा के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा टिकट मांग रहे हैं। वह पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़े थे और मात्र बीस हजार मतों से बसपा के हाथों पराजित हुए थे। पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी व युवा नेता धनंजय उपाध्याय की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed