फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गरीबों को मिलेगी सरकारी छत

गरीबों को मिलेगी सरकारी छत

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गरीबों को खुले आसमान में रातें नहीं गुजारनी पड़ेगी। सिर छिपाने के लिए उन्हें आशियाना मिलेगा। ये मकान इंदिरा आवास योजना में दिलाये जाएंगे। चालू बजट साल में जनपद में 13102 गरीबों को आवास दिए जाएंगे। इनके आवंटन में बाकायदा आरक्षण कोटा भी लागू होगा। आवास आवंटन में 60 फीसदी अनुसूचित जाति, तीन फीसदी विकलांग एवं पंद्रह फीसदी अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को वरीयता मिलेगी। इस पर 5895.80 लाख का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

सीतापुर का बड़ा हिस्सा गांजरी इलाके के तौर पर जाना जाता है। यह इलाका शैक्षिक व आर्थिक दृष्टि से काफी पिछड़ा है। गांजरी इलाके के गरीबों के पास न तो तन ढकने को कपड़ा है और न ही सिर छुपाने को आवास। हर साल शासन की विभिन्न आवास योजनाओं में गरीबों का चयन कर उन्हें आवास मुहैया कराए जाते हैं। इस बार भी चालू बजट साल में गरीबों को इंदिरा आवास देने की योजना बनाई है। योजना में जनपद में 13 हजार 102 आवासों का लक्ष्य तय किया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक उदय राज यादव बताते हैं कि योजना की गाइड लाइन के अनुसार तय लक्ष्य में 60 फीसदी यानी 7862 आवास अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों को दिए जाएंगे। जबकि तीन फीसदी यानी 395 आवास विकलांग एवं 15 फीसदी यानी 1967 आवास अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियों को मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed