फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मामूली विवाद में बांके से हमला

मामूली विवाद में बांके से हमला

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नाली बनाने का विरोध करना एक पक्ष की महिलाओं का महंगा पड़ गया। शनिवार सुबह घर के सामने प्रधान व उनके समर्थकों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से महिलाओं पर हमला कर दिया। इसमेें तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर पर बांका लग गया। दो महिलाओं का इलाज सीएचसी पर चल रहा है, जबकि एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान विपिन किशुनपुर में प्रमोद के घर के सामने नाली का निर्माण करवाने लगे। इस पर घर की महिलाओं ने आपत्ति की। इस पर प्रधान भड़क गये और मौके से चले गये। आरोप है कि कुछ देर बाद प्रधान समर्थक दीपू, रामजी पुत्र श्रीकेशन, पुरुषोत्तम पुत्र रामविलास, अशोक पुत्र मौजा के साथ धारदार हथियार व लाठी-डंडों से लैस होकर फिर आ धमके। सभी ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। इसमें रेखा पत्नी विष्णुदत्त, अंजु पुत्री भारद्वाज, माधुरी पत्नी भरत लाल घायल हो गईं। इनमें रेखा के सिर पर बांके से कई वार के निशान हैं। अंजु का एक पैर टूट गया। माधुरी को सामान्य चोटें आईं हैं। महिलाओं के बेहोश होने पर सभी हमलावर मौके से भाग गये। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गये। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां रेखा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रधान व हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में चोटों के हिसाब से धाराएं बढ़ सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed