{"_id":"128-46497","slug":"Sitapur-46497-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रसोइया संगठन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रसोइया संगठन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Sitapur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का फर्जी संगठन बनाने वाले तीन लोगों के खिलाफ डिप्टी बीएसए वाई के मिश्रा ने शहर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। यह रिपोर्ट एडीएम के निर्देश पर दर्ज कराई गई है। मामले में शत्रोहन लाल निवासी सांडा थाना सकरन, कमल किशोर निवासी बहेरवा साहब नगर कोतवाली मिश्रिख, ब्रह्म कुमार सिंह उर्फ ब्रह्मा निवासी पुवायां शाहजहांपुर को आरोपी बनाया गया है।
परिषदीय स्कूलों में एमडीएम पकाने वाले रसोइयों ने आदर्श रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन नाम का एक संहठन बनाकर पंजीकरण करा लिया था। इसके अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल बने थे। इसी बीच एक दूसरे संगठन ने जिले में दस्तक दे दी। दोनों संगठनों में विवाद हुआ तो मामले की जांच शुरू हुई। आदर्श रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के पास पंजीकरण के सभी दस्तावेज तो पाए गए जबकि दूसरा संगठन दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा सका। मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में गया। जांच में पाया गया कि शत्रोहन लाल, कमल किशोर व बह्म कुमार सिंह फर्जी संगठन बनाकर रसोइयों से अवैध वसूली कर रहे हैं। कुछ रसोइयों ने इनके द्वारा वसूली करने के तथ्य दिए। इसके बाद एडीएम ने बीएसए को फर्जी संगठन चलाने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। नौ नवंबर की रात डिप्टी बीएसए वाईके मिश्रा ने एडीएम व बीएसए के पत्र का हवाला देते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई है।