फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वीडीओ पर गिरी गाज

वीडीओ पर गिरी गाज

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उमा शंकर इंटर कॉलेज मुंडेरी में छात्रवृत्ति वितरित न होने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी को दोषी पाया गया है। जांच अधिकारियों ने आरोप पत्र तैयार कर कार्रवाई के लिए डीएम को भेजा है। डीएम के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। विदित हो कि उमा शंकर इंटर कॉलेज मुंडेरी के प्राइमरी से जूनियर कक्षाओं के 67 छात्रों को वर्ष 10 व 11 में वजीफा नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

मामले में कोर्ट ने डीएम को तीन महीने के अंदर वजीफा वितरित कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम बिसवां की अगुवाई में सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में विद्यालय के 67 छात्रों को पिछले दो वर्षों का 23 हजार 340 रुपये वजीफा वितरित किया गया था। मामले में विभाग द्वारा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है। वर्ष 2010 में ग्राम विकास अधिकारी राजेश बाबू शुक्ला व ग्राम प्रधान को दोषी पाया गया है। समाज कल्याण अधिकारी एसजे फारुकी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा खाते से छात्रवृत्ति निकालने के बाद भी छात्रों को आवंटित नहीं की गई थी। आरोप सिद्ध होने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed