फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   201 ग्राम पंचायतों मे बनेंगे 14505 इज्जतघर

201 ग्राम पंचायतों मे बनेंगे 14505 इज्जतघर

Tue, 25 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
201 ग्राम पंचायतों मे बनेंगे 14505 इज्जतघर
ग्राम सभाओं को भेजी गई 14.50 करोड़ से अधिक रकम
विज्ञापन

सीतापुर। अब कोई भी गांव खुले में शौचयुक्त नहीं रहेगा। सभी गांवों को इससे मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए गांवों में शौचालय बनेंगे। सीतापुर जिले की 201 ग्राम पंचायतों में भी 14505 शौचालयों का निर्माण होगा। इनके निर्माण को 14 करोड़ 50 लाख 50 हजार रुपये की राशि ग्राम सभाओं के खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।

मालूम हो कि शासन व प्रशासन की दो अक्तूबर तक प्रदेश को ओडीएफ बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बेसलाइन सर्वे के आधार पर लाभार्थियों को शौचालय आवंटित किए जा रहे हैं। यही नहीं, प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित राशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन


ताकि समय से इनके शौचालय निर्माण पूरा हो सके। शासन के फरमान पर सीतापुर में भी 201 ग्राम सभाओं में 14505 शौचालयों का निर्माण होगा। इस पर 14 करोड़ 50 लाख 50 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने संबंधित ग्राम निधि के खातों में यह रकम स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति लाभार्थी दस हजार रुपये की दर से 14 करोड़ 50 लाख 50 हजार रुपये भेजे गए हैं। विभागीय जानकारों की माने तो सभी लाभार्थियों को निर्धारित मानक एवं डिजाइन के अनुसार शौचालय बनाना है। इसके लिए विभाग ने गाइड लाइन दे दी है। सभी ग्राम सभाओं को शौचालय निर्माण का पूर्ण विवरण सहित पंफलेट भेजा गया है। इससे शौचालय का निर्माण आसानी से कराया जा सकता है।


ब्लॉकवार भेजी गई राशि
गोंदलामऊ- 1करोड़ 79 लाख 50 हजार
कसमंडा- 2 करोड़ 13 लाख
मछरेहटा- 1 करोड़ 33 लाख 70 हजार
महमूदाबाद- 63 लाख 60 हजार
पहला- 7 लाख 80 हजार
पिसावां- 3 करोड़ 48 लाख 30 हजार
सकरन- 3 करोड़ 26 लाख 10 हजार
सिधौली-1 करोड़ 78 लाख 50 हजार

खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए गांवों में शौचालयों का निर्माण होगा। जिले की 201 ग्राम पंचायतों में 14505 शौचालय बनाए जाएंगे। इनके निर्माण को 14 करोड़ 50 लाख 50 हजार रुपये की राशि ग्राम पंचायत निधि में ट्रांसफर कर दी गई है।
- तुलसी राम विश्वकर्मा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed