फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   80 were examined, four malaria patients were found

Sitapur News: 80 की हुई जांच, मलेरिया के चार मरीज मिले

Sat, 23 Aug 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
80 were examined, four malaria patients were found
सीतापुर। जिला अस्पताल की जांच में शनिवार को चार मरीज मलेरिया से संक्रमित मिले है। इन मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। अस्पताल की ओपीडी में 2700 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 80 मरीजों की मलेरिया की जांच करवाई गई। इसमें चार मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों का प्राथमिक स्तर पर इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में अस्पताल में इस समय मलेरिया के 15 मरीज भर्ती है। इलाज के बाद यह सब ठीक है। अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

तंबौर में लगा शिविर, मलेरिया के तीन मरीज मिले

तंबौर। सीएचसी तंबौर की तरफ से शनिवार को विभिन्न गांवों में मलेरिया की जांच के लिए शिविर लगाए गए। 345 लोगों की जांच में तीन लोग मलेरिया से संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यह पहल मलेरिया के प्रसार को रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। बेहटा के 12 ग्राम सभाओं में मलेरिया जांच शिविर लगाए। अकबरपुर में 68 लोगों की जांच की गई। इसमें दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले। इसी प्रकार औरंगाबाद में 32 लोगों की जांच में एक मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिला।


डॉ. अरशद पर मरीज को निजी अस्पताल में भेजने के लगे आरोप
सीतापुर। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरशद जमाल पर आरोप लगे हैं। मुंशीगंज की नीतू ने आरोप लगाया कि चिकित्सक मरीजों को बहलाकर प्राइवेट अस्पताल में भेजते हैं। इनकी डिग्री भी संदिग्ध है। इसलिए इस मामले की जांच करवाई जाए। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने कहा मामले की जानकारी नहीं है। जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed